फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राहत चौपाल में ग्रामीणों को आपदा से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकार अलर्ट है। संवदेनशील गांवों में बाढ़ प्रबंधन एवं राहत और बचाव के लिए राहत चौपाल का आयोजन कर लोगों को बाढ़ से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया गया। शनिवार को बिलासपुर उपजिलाधिकारी अमन देओल की अध्यक्षता में भाखड़ा नदी से प्रभावित बिसारतनगर गांव व नगर के मोहल्ला के साहूकारा मोहल्ला स्थित पुरानी रामलीला ग्राउंड में राहत चोपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। एसडीएम ने बताया कि राहत चौपाल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है। साथ ही भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है। इसी के तहत सभी संभावित गांव के विशेष विवरण, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव, आपदा मित्र, गोताखोरों की सूचना के साथ-साथ गांव की मूलभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार किया गया है। बाढ़ चौकी पर सभी ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबरों से अवगत कराया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमरपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें