फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छपर्रा गांव में मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक और भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के छपर्रा गांव के अड्डे पर बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों ने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक और उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को बाहर खींचकर गिरा-गिराकर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन




ग्राम लखीमपुर निवासी अमरनाथ और रघुवीर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आरोप है कि छपर्रा निवासी कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुसे और बिना बात गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें