फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हत्याकांड : पांचवें दिन भी खाली हाथ रही अजमेर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 27 अप्रैल की तड़के तीन बजे सैफनी थाना क्षेत्र के पुराना रायपुर गांव निवासी मौलाना मोहम्मद माहिर (29) की राजस्थान के अजमेर में मस्जिद के अंदर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राजस्थान पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसके बाद भी पुलिस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। परिजनों ने बताया था कि इमाम 25 अप्रैल को ही शाहबाद से अजमेर गए थे। शाहबाद के पुराना रायपुर गांव निवासी मोहम्मद माहिर अजमेर शरीफ के थाना रामगंज क्षेत्र के दूरई गांव के मोहल्ल कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मस्जिद में इमाम थे। 27 अप्रैल को तड़के तीन बजे मोहम्मदी मस्जिद में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर इमाम की हत्या कर दी थी। बदमाश इमाम का मोबाइल फोन भी साथ ले गए थे।
विज्ञापन

इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटना स्थल क्षेत्र के आस-पास के करीब पांच सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। बावजूद इसके अजमेर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को अजमेर पुलिस ने घटना स्थल के ठीक सामने एक गड्ढे में से पानी निकलवाया। पुलिस को शक था कि बदमाश इमाम का मोबाइल इस गड्ढे में फेंक गए होंगे, लेकिन गड्ढे में मोबाइल नहीं मिला। अजमेर पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए दस टीमों का गठन किया है। कुछ टीमें राजस्थान से बाहर अन्य प्रदेशों में भी दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें