फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के जखीरे समेत पांच गिरफ्तार 

Mon, 06 Feb 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
शहजादनगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा करते एसपी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शहजादनगर पुलिस ने पीसफुल चुनाव में खलल डालने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तालाब किनारे गड्डे में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को बरामद कर लिया है। पुलिस ने यहां से सौ से ज्यादा तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इन हथियारों के माध्यम से अपराधी लोग पीस फुल चुनाव में खलल डाल सकते हैं।

पीस फुल चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन सजग है। अपराधों व अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही चेकिंग भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में स्वाट टीम ने शहजादनगर पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव में छापा मारा। यहां पर तालाब किनारे एक गड्डे में चल रही शस्त्र फैक्ट्री को बरामद कर लिया। यहां पर गांव के लखनाखेड़ा गांव निवासी फरीद पुत्र अनवर और नवाब पुत्र रफीक, बच्छन पुत्र कुदरत अली को तमंचे की मरम्मत कराते हुए पकड़ लिया। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में तमंचे बरामद किए हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी के मुताबिकइनके कब्जे से 110 बने व अधबने तमंचे बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की योजना थी।कार्रवाई से योजना पर पानी फिर गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें