रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाई गई मार्केट को सील कर दिया है।
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय सहादत यार खां मुहल्ले में मुईनउज्जफर, मोहम्मद बाबर खां, हुमायूं व जाहिद की ओर से मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गया है। इसके बाद आरडीए ने कुछ समय पहले नोटिस जारी किया था। सचिव हेम सिंह के अनुसार, उक्त दुकानों का मानचित्र स्वीकृत नहीं था, जिस पर इन दुकानों को सील कर दिया है। संवाद