फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में चकरोड से अवैध कब्जा हटा, किसानों को राहत

Fri, 02 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के ग्राम औरंगनगर खेड़ा में किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने खजुरिया पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के जरिये चकरोड पर किए गए वर्षों पुराने अवैध कब्जे को हटवाकर रास्ते को खाली कराया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी किसान नेताओं और ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जे से किसानों को खेतों पर जाने में परेशानी हो रही है।
एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कानूनगो, लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैमाइश के बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाया, जिसके बाद चकरोड पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया। एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें