बिलासपुर। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नवीन परती की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर हटवा दिया है। अतिक्रमण हटवा कर प्रशासन ने सरकारी भूमि को अपने कब्जे में कर लिया है। अब यहां ग्राम पंचायत कांप्लेक्स का निर्माण करेगी।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि मनकरा गांव में नवीन परती की सरकारी जमीन है। जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कब्जा कर रखा था। तहसीलदार न्यायालय में धारा 67 का वाद चला। जिसमें तहसीलदार ने नवीन परती की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के आदेश जारी किए। आदेशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। जेसीबी व अन्य माध्यमों से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने सरकारी भूमि को अपने कब्जे में कर लिया है। एसडीएम का कहना है कि इस भूमि पर ग्राम पंचायत एक शानदार कांप्लेक्स का निर्माण करेगी। जिससे ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी और गांव का विकास भी होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर दोबारा किसी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
24jjrp11- झज्जर। कार्यक्रम में मौजूद शहीदों के परिजन और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। स्त्रोत- पुल