फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी पहुंचे घटना स्थल पर बोले गहनता से होगी पड़ताल

विज्ञापन
परम पट्टी गांव में घटना स्थल का मुआयना करते आईजी रमित शर्मा। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
मिलक। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर आईजी रमित शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल के घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस और गांव के लोगों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से पड़ताल होगी। दीनदयाल जो कहानी बता रहा है उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यह तो परिवार सहित खपरैल के मकान में रह रहा था, लेकिन गांव में इनका दो मंजिला मकान भी है। जिसका हाल में भी निर्माण कराया गया है। ऐसे में तो यही लग रहा है कि दीनदयाल पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। आईजी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में मृत महिला सुमन के भाई की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के हर पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें