फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातियों में बंटोगे तो कटोगे : प्रमोद कृष्णम

Mon, 26 Jan 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद के बड़ा गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोले कल्कि पीठाधीश्वर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद (रामपुर)। बड़गांव में हुए हिंदू सम्मेलन में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जातियों में बंटोगे तो कटोगे। यही बात जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही थी, तो विपक्ष के कुछ लोगों ने कटाक्ष किया था, जबकि वह बात अपनी जगह सही थी। जब भी राम या राष्ट्र की बात आएगी, तो किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, भारत का लगभग आठ सौ साल का इतिहास मुगलों की हुकूमत का रहा है, जबकि दो सौ साल अंग्रेजों ने हुकूमत की। देश एक हजार साल तक इसलिए गुलाम नहीं रहा कि बाबर, चंगेज खान, औरंगजेब, तैमूर लंग या अंग्रेज बहुत बहादुर थे, बल्कि इसलिए गुलाम रहा, क्योंकि हमारे बीच जयचंद और मान सिंह जैसे लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत आए, लूटा और चले गए, जबकि कुछ लोग लूटकर यहीं शासन करने लगे। मुगलों के समय में भारत के मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं। वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं, बल्कि भारत के सदस्य हैं। उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, संभल के एक गांव में भगवान का पूर्ण अवतार होगा। इसी परिधि में शाहबाद भी है, शाहबाद भी कल्कि धाम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, जिला प्रचारक पर प्रमोद कुमार, जिला कार्यवाह पुनित चौधरी, खंड कार्यवाह दिलीप पांडे, सह चालक अजब सिंह, विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता, संघ चालक प्रवेश कुमार, गजराम सिंह, सेवा प्रमुख राजू, नगर संघ चालक उमेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें