फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पत्नी पहुंची थाने तो पति ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, कुछ देर पहले दोनों के बीच हुई थी ये बात

Fri, 20 Jan 2023 06:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पत्नी के थाने पहुंचने की बात सुनकर पति ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले में पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति-पत्नी के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज होकर पत्नी थाने पहुंच गई।

विज्ञापन


पत्नी के थाने पहुंचने की बात सुनकर पति ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में पुलिस ने भी पत्नी का मेडिकल कराने सीएचसी भेज दिया। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें