फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को सिखाया सबक: बीवी से विवाद के दौरान युवक ने एक बार तलाक कहा, फिर महिला ने उसे पहुंचा दिया हवालात

Mon, 12 Jun 2023 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। आए दिन मारपीट से वह बेहद परेशान हो चुकी हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के बिलासपुर में बीवी से विवाद के दौरान एक युवक ने गुस्से में अपनी बीवी को एक बार तलाक कह दिया। गुस्साई महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला साहूकारा का है। मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। आए दिन मारपीट से वह बेहद परेशान हो चुकी हैं। उसने पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत अपने मायके वालों से की तो उसके एक रिश्तेदार उनका समझौता कराने उसके घर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि समझौते के दौरान उसके शौहर ने एक बार तलाक शब्द अपने मुंह से निकाला। जिसका उसने विरोध किया तो वह अमादा फौजदारी हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें