फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: नदी किनारे मछली पकड़ने गया 14 साल का बच्चा, पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा; गांव में मचा हड़कंप

Sat, 10 Jun 2023 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

दोस्तों के संग मछली पकड़ने गए 14 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार समेत गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
पानी में गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के गांव तालमहावर निवासी कक्षा नौ का छात्र पैर फिसलने से नदी में डूब गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसे तलाश किया। घंटों की मशक्कत के बाद छात्र का शव बरामद हुआ। छात्र की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन


केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम तालमहावर निवासी 14 वर्षीय शहाद खां पुत्र आसिफ कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार की दोपहर वह गांव के समीप सजनी नदी में गांव के बच्चों के साथ मछली पकड़ने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। शोर शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने नदी में उसे तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आलाधिकारियों को सूचना दी गई। आलाधिकारियों ने बरेली से गोताखोरों को बुलाया गया।  उधर, साढे चार बजे स्थानीय लोगों ने उसके शव को नदी से निकाला। बरेली से पहुंचने वाली टीम पता लगने पर बीच रास्ते से वापस लौट गई। छात्र की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें