फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में पति की मौत, इलाज के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

Fri, 06 Mar 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। रिश्तेदारी में गमी की होली में शामिल होने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में पहले पति की मौत हुई, करीब आधे घंटे बाद इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खेड़ा गांव निवासी इंद्रपाल (52) और उनकी पत्नी लज्जावती (50) बाइक से धनोरा गांव जा रहे थे। नवाबपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि लज्जावती का उपचार किया गया। 30 मिनट बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


चंडीगढ़ से आए थे होली मनाने
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले इंद्रपाल और लज्जावती अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के बद्दी में रहकर मजदूरी करते हैं। होली मनाने के लिए हफ्तेभर पहले खेड़ा गांव आए थे। परिवार में तीन लड़के एक लड़की वहीं बद्दी में थे। राजबहादुर ने बताया कि मृत दंपती के बेटों को केवल सड़क हादसे में घायल होने की ही सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें