रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शफीक अहमद अंसारी भाजपा-अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। निकाय चुनाव में रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी हैं। रेशमा स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं, तो शफीक पूर्व पालिकाध्यक्ष। निकाय चुनाव के लिए मतदान जहां 04 मई को होगा। वही उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को। ब्यूरो