फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज हत्या में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम/स्वार। थाना मिलकखानम क्षेत्र के दारानगर खरकपुर में तीन दिन पूर्व दहेज की खातिर हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दारानगर खरकपुर गांव में तीन अप्रैल की सुबह संतोष का अपनी पत्नी क्रांति से विवाद हुआ था। इसके बाद लगभग आठ बजे क्रांति पत्नी का शव कमरे के पंखे में लटका हुआ मिला था। इस बात की जानकारी मिलने पर मृतका के गांव बिसरा थाना पटवाई निवासी मायके के लोग आ गए थे, जिन्होंने दहेज की खातिर क्रांति की हत्या की बात कहते हुए पति, सास और ससुर समेत 13 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि हत्या के आरोपी शहजादनगर गांव के चौराहे पर खड़े हैं। वह भागने के प्रयास में किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति संतोष, ससुर नन्हू और सास गीता को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें