फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने बदायूं के थाना उघैती के गांव करियामई निवासी तस्लीम को किशोरी का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। किशोरी दूसरे समुदाय की है। आरोपी तस्लीम शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि तीन अप्रैल की सुबह छह बजे उसके नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी तस्लीम बाइक से आया और किशोरी का अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की और किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। बारामदगी के बाद पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए और मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें