फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धमोरा में पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति को गिरफ्तार कर लिया। शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू विवाद में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप था। घटना के बाद पति घर से फरार हो गया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघानगला कदीम गांव निवासी रोहन सिंह ने रविवार को पत्नी मंजू (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद महिला के भाई संजीव कुमार की ओर से उनके बहनोई रोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी रोहन सिंह को शहजादनगर क्षेत्र के मगरमऊ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। शहजादनगर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें