फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीबीएसई में बेटों को पछाड़कर बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

Tue, 14 May 2024 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। रामपुर में सीबीएसई 10वीं कक्षा का 92.04 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा है। 10वीं में 94 प्रतिशत और 12वीं में 89.27 प्रतिशत बेटियों ने सफलता हासिल की है। वहीं 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.72 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 92.04 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 3949 बच्चे पंजीकृत हुए थे, जिसमें 3931 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में 3618 परीक्षार्थी पास हो गए। कुल 92.04 प्रतिशत बच्चे इस परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में 94.08 प्रतिशत लड़कियों ने जबकि लड़कों का पास का प्रतिशत 90.42 फीसदी रहा। इसी तरह 12वीं में 83.67 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में 89.27 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 76.72 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं में रामपुर जिले में डीएमए की महक ने 494 अंक के साथ 98.8 प्रतिशत के साथ रीजन में चौथा व जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर की श्रुति खुराना ने 12वीं में 492 अंक पाकर 98.4 प्रतिशत के साथ जिले में पहला और रीजन में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


दसवीं के रिजल्ट पर नजर -
कुल पंजीकृत-3949
शामिल हुए-3931
पास हुए-3618
पास प्रतिशत-92.04
10वीं में लड़कियों का रिजल्ट -
कुल पंजीकृत -1743
कुल शामिल-1739
पास हुई छात्राएं-1636
कुल फीसदी छात्राएं-94.08 फीसदी


10वीं में लड़कों के रिजल्ट पर नजर
कुल पंजीकृत लड़के-2206
कुल शामिल लड़के-2192
कुल पास प्रतिशत- 90.42

इंटर के रिजल्ट पर नजर
कुल पंजीकृत-3304
कुल शामिल-3245
कुल पास2715
पास फीसदी-83.67

लड़कियों के रिजल्ट पर नजर
कुल पंजीकृत लड़की-1413
परीक्षा में शामिल-1398
परीक्षा में उत्तीर्ण-1248
लड़़कियों का पास प्रतिशत-89.27

लड़कों के रिजल्ट पर नजर
कुल पंजीकृत लड़के-1891
परीक्षा में शामिल-1847
परीक्षा में पास-1417
कुल फीसदी-76.72 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें