फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उमस ने किया लोगों को परेशान

Fri, 12 Jul 2024 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी और फिर धूप निकलने के साथ उमस छा गई। बारिश के बाद उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद धूप निकली और मौसम खुल गया, जिससे उमस ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। हवा 5.2 किमी प्रति घंटा उत्तर पश्चिम से चली। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि मौसम इसी तरह से बना रहेगा। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अभी सावन से पहले तक इसी तरह से मौसम धूप-छांव का रहा है। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें