फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 रुपये में दो जोड़ी मोजा, दुकान तो बता दो सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के सामने अजीब स्थिति पैदा हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे के दो जोड़ी मोजों के लिए 21 रुपये का प्रावधान किया है। मोजे अभिभावकों को खरीदने हैं, इसलिए वे चिंता में हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि ऐसी दुकान बता दें, जहां से इतने से रुपये में दो जोड़ी मोजे मिल जाएं। सरकार से अभिभावकों के खातों में एक विद्यार्थी की दो जोड़ी ड्रेस, स्वेटर, जूते, स्कूल बैग व मोजे खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों या बच्चों के खाते में बजट आना है। इसके लिए 1056 रुपये तय किए गए हैं। जानकारों का कहना है कि पहले इन चीजों के वितरण के लिए शासन से टेंडर होता था। एक साथ ज्यादा माल खरीदने से ये सस्ता पड़ता था। अब हर अभिभावक दुकान से इन चीजों को खरीदेगा तो इतनी कम राशि में नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें