फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अस्पताल के कर्मचारियों के होंगे क्यूआर कोड आधारित आईकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल के स्टॉफ की पहचान के लिए क्यूआर कोड आधारित आईकार्ड के जारी होंगे। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मित्रा को निर्देश देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर यह कार्य कर लिया जाए, जिससे अस्पताल में आने वाले बाहरी तत्वों पर रोक लग सके। शुक्रवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लड बैंक, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस बीच किसी ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने तुरंत संबंधित कर्मचारी को तलब कर लिया और समझाया कि आगे से शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए आने वाले सभी रक्तदाताओं की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एसके मित्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में रात के समय स्टॉफ के अलावा अन्य बाहरी तत्वों का जमावड़ा लगा रहने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि स्टाफ की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों के आईकार्ड बनाए जाएं।
ये आईकार्ड क्यूआर कोड आधारित होने चाहिए। ताकि, कोई यहां आए और क्यूआर कोड को स्कैन करे, तो स्टाफ की जानकारी मिल जाएगी। इससे अस्पताल में बाहरी तत्वों पर रोक लग सकेगी और सुविधाएं भी बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें