रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को खंड स्तरीय विश्व रक्तदाता दिवस मनाया। रक्तदान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अभिषेक ने पहला और फिटर ट्रेड के सुरेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह प्रशिक्षक अनूप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद