फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अंतिम समय तक टीवी से चिपके रहे लोग, तीसरा विश्वकप जीतने की टूटी आस, प्रशंसक हुए निराश

Mon, 20 Nov 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर रोडवेज बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर एलईडी के जरिये लोगों ने मैच को लाइव देखा। इस दौरान नैनीताल रोड पर मैच देखने के लिए लोगों ने अपने वाहन खड़े कर दिए थे। इससे जाम की नौबत आ गई। टीम इंडिया के हारने पर लोग निराश हो गए। 
विज्ञापन
रामपुर में विश्वकप फाइनल के दौरान दर्शक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिली छह विकेट की हार के साथ ही करोड़ों देशवासियों का सपना टूट गया। सुबह से मैच देखने के लिए उत्साहित लोग शाम होते-होते भारतीय बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन से निराश होने लगे थे। बाद भी भारतीय गेंदबाज भी कोई चमत्कारिक प्रदर्शन नहीं कर सके और लोगों के चेहरों पर निराशा छा गई।

विज्ञापन


शहर की सड़कों पर जगह-जगह एलईडी पर मैच देख रहे लोग निराश होकर घर लौट गए। रविवार को ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच विश्वकप के फाइनल मैच से पहले लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। खिताबी मुकाबले को देखने के लिए लोगों ने अलग-अलग इंतजाम किए थे।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शहर में शाहबाद गेट, एलआईसी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड पर लगी एलईडी पर मैच का लाइव प्रसारण कराया। नजारा कुछ ऐसा रहा कि दोपहर करीब दो बजे से ही सड़कों पर काफी भीड़ थी। वहीं घरों में भी लोग टीवी खोलकर मैच देखने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन


इसके अलावा काम में जुटे लोग भी मोबाइल पर मैच का लाइव प्रसारण देखने लगे। राह चलते लोगों ने एलईडी पर मैच का प्रसारण होते देखा तो वहीं खड़े हो गए। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए और मैच देखने में जुट गए।

हालांकि शुरुआत में ही शुभमन गिल के रूप में जब भारत को पहला झटका लगा तो लोग मायूस हुए, लेकिन बाद में रोहित शर्मा ने चौके-छक्के लगाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद दर्शक निराश हुए, फिर श्रेयस अय्यर भी तुरंत आउट हो गए तो दर्शकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं।

इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी को संभाला, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद कोहली भी आउट हो गए। तभी दर्शकों की उम्मीदें टूटने लगीं। केएल राहुल ने कुछ संघर्ष जरूरी किया, लेकिन अंत में पूरी टीम 240 रन बनाकर आउट हो गए। कम स्कोर के चले दर्शकों में निराशा छा गई।

भारत की पारी खत्म होते ही तमाम दर्शक खिसक लिए। बाद में भारतीय गेंदबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ चार विकेट ही गिरे। अंत में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ देखा मैच

रामपुर रोडवेज बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर लगी बड़ी एलईडी के जरिये हर आने जाने वाले लोगों ने मैच को लाइव प्रसारा देखा। इस दौरान नैनीताल रोड पर मैच देखने के लिए कई लोगों ने अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम की नौबत आ गई, जिससे यातायात पुलिस ने वाहनों को साइड में रखकर मैच देखने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों ने मैच देखने के साथ अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। इसी तरह शाहबाद गेट और आवास विकास काॅलोनी के मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

चाय-समोसा वाला की हुई चांदी

शहर में लोगों के सिर फाइनल मुकाबले का खुमार चढ़ा था। जहां-जहां एलईडी पर मैच का प्रसारण हो रहा था, वहां आसपास के चाय व समोसा बेचने वालों की चांदी हो गई। एलईडी वैन पर मैच देखने के दौरान लोगों ने ठेलों से चाय और समोसों का आनंद लिया। अपना-पराया भुलाकर सभी के साथ मिलकर लोगों को बांटकर खाया और मैच के हर पलों पर खुशी का इजहार किया।

गलियों में दिखा सन्नाटा

रामपुर शहर में विश्व कप के लिए हो रहे मैच देखने को लोग दोपहर से टीवी खोलकर बैठ गए। शहर में मैच का सुरूर इतना था कि आसपास गली-मोहल्लों में सन्नाटा दिखाई दिया। हालांकि, भारत की बल्लेबाजी के बाद लोगों में निराशा आ गई थी और तमाम लोगों ने मैच देखना बंद कर दिया था।

सोशल मीडिया पर भी छाया रहा खुमार

शहर में लोगों के सिर विश्वकप का खुमार छाया रहा। व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोगों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए विश्वकप हमारा है हैशटैग के साथ स्टेटस लगाए। हालांकि, भारत की हार से लोगों को मायूसी हाथ लगी।

धरी रह गई आतिशबाजी

विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद खेल प्रेमियों में निराशा छाई रही। भारत की ओर चौके-छक्के लगने और फिर ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने पर कुछ लोगों ने आतिशबाजी जरूर इस्तेमाल की, लेकिन अंत में भारत की हार के बाद लोगों की आतिशबाजी रखी रह गई। लोग मायूस होकर लौट गए।

सुबह से उत्साह के बाद शाम को मिली निराशा

बिलासपुर, शाहबाद, सैफनी में विश्वकप के फाइनल को लेकर क्षेत्र में भी खूब उत्साह देखा गया। शाहबाद में एलईडी लगाकर लोगों ने खेल देखा। इसी तरह सैफनी में भी लोगों में खासा उत्साह छाया रहा। इसके अलावा बिलासपुर, मिलक, स्वार और मसवासी में भी लोगों में जबर्दस्त देखा गया। हालांकि, भारत की हार पर खेल प्रेमी निराश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें