फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से हाईवे पांच घंटे रहा जाम

Sun, 04 Feb 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में शनिवार को नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक ट्रक खराब होने से वाहन पांच घंटे जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। जाम में फंसे वाहन रेंग- रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



नगर में नैनीताल रोड स्थित केमरी तिराहे के पास शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर की ओर से रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर काफी दूर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड पर भी जाम लग गया। हालंाकि, पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग-रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर बच्चों का बुरा हाल रहा। 

पुलिस ने बमुकिल जाम को खुलवाया। जाम लगने की खास वजह नगर में हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण व हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ भी रही। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि बिलासपुर में लगने वाले जाम को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी नहीं देख रहे हैं जबकि, राज्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को जाम न लगने के निर्देश भी दे रखे हैं। फि भी पुलिस मंत्री के आदेश को हवा में उड़ाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें