फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख वाहन स्वामियों को करना होगा हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में करीब ढाई लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिसमें से करीब दो लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के वाहनों को चला रहे हैं। ऐसे वाहन स्वामियों को राहत मिल गई है। परिवहन विभाग ने दो व चार पहिया निजी वाहन और व्यवसायिक वाहनों में एचएसआरपी यानी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने की मियाद बढ़ा दी है। अब नया शेड्यूल जारी जारी किया गया है। इसके मुताबिक नई समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। जिले के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि को बढ़ाकर नवंबर 2022 कर दिया गया है। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। लोगों को राहत मिली है। अब आखिरी नंबर के मुताबिक समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें