फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट मामले में एफआईआर रद्द करने से हाईकोर्ट का इन्कार

Sat, 09 May 2026 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईकोर्ट ने पूर्व सभासद तनवीर गुड्डू के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सभासद तनवीर गुड्डू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी ओसामा की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता पर गंभीर हमले के आरोप प्रथम दृष्टया साबित होते हैं। मेडिकल रिपोर्ट में छाती के बाएं हिस्से में सूजन और चोट दर्ज मिली है तथा एक्स-रे कराने की सलाह दी गई थी। इन्हीं आधारों पर हाईकोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने की मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें