फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा दल के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यशाला में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला संबंधी अपराधों और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा समेत कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं इकरा, मलिहा, हसीबा, काशिफा, इंशारा, अंशिका समेत अन्य ने मिशन शक्ति से संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पुलिस अधीक्षक ने इन छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें