27 तक शहर के अंदर नहीं आएंगे भारी वाहन
रामपुर। त्योहारों के मद्देनजर होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर में 27 अक्तूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कोसी नदी के पुल के पास से भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शाहबाद बाईपास पुल के नीचे से शहर मे भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पनवड़िया से मालगोदाम तिराहा की तरफ भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। जौहर की पुलिया से आगे शहर में भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। तोपखाना चौराहे से गांधी समाधि व बापू माल की तरफ भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बरेली गेट से माल गोदाम तिराहे की ओर और राधा सिनेमा के सामने से राधा रोड पर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मालगोदाम तिराहे से आंबेडकर पार्क की ओर जाने वाला भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक का प्लान तैयार किया है। यह प्लान 27 अक्तूबर तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि किला पश्चिमी गेट से मार्केट की और आने वाले ई-रिक्शा, मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। किला पूर्वी गेट से मार्केट की और आने वाले ई-रिक्शा, मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चौकी हजियानी की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। एसबीआई तिराहा से मार्केट की और आने वाली ई-रिक्शा, मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन रोक रहेगी। चौकी चौक चौराहा से मार्केट की और आने वाली ई-रिक्शा, मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे।
रेलवे स्टेशन के सामने वाले बाजार में हल्के वाहनों पर भी रोक
पुलिस ने 27 अक्तूबर तक रेलवे स्टेशन के सामने वाले बाजार में हल्के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
पार्किंग की व्यवस्था
धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एसबीआई के सामने नाहिद सिनेमा हाल में, सर्राफा मार्केट के सामने जच्चा बच्चा केंद्र में, किला पूर्वी गेट के सामने पान दरीबा में, किला पश्चिमी गेट के सामने पुरानी तहसील में, महिला डिग्री कॉलेज के सामने किले में की गई है।
रूट डायवर्जन
-किला पश्चिमी गेट से बापू मॉल व जेल रोड की तरफ
-किला पूर्वी गेट से बासमंडी व गुईया तालाब की ओर
-एसबीआई तिराहा से जिला चिकत्सालय की ओर
-चौकी चौक चौराहा से दोमहला रोड व हाथी खाने की ओर
-किला पश्चिमी गेट किला पूर्वी गेट व एसबीआई तिराहा से ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों का रूट डायर्वजन।
कार्तिक पूर्णिमा पर भी रहेगा रूट डायवर्जन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अमरोहा के तिगरे में लगने वाले मेले के मद्देनजर जिले में कोसीपुल, अजीतपुर बाईपास, शाहाबाद बाईपास पुल के नीचे से और मिलक धमोरा कट से रूट डायवर्जन किया जाएगा।