फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज बारिश ने उड़ाई बिजली, जलसंकट से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को सुबह हुई तेज बारिश ने ठंड बढ़ा दी। बारिश के चलते सुबह छह बजे ही शहर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह के समय मोटर न चलने से लोगों को पानी की भी परेशानी हुई। वहीं सड़कों पर जलभराव से पैदल और वाहन चालकों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो तेज बारिश हो रही थी। जिससे मौसम में पिछले दो दिन की अपेक्षा अधिक ठंडा था। सुबह छह बजे ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जिससे लोगों को पानी की भी परेशान हुई। 10 बजे बिजली आई और दोपहर 1 बजे फिर चली गई। इसके दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई। शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अभी दो दिन और बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम खुल जाएगा और ठंड में भी कमी आएगी। बिजली विभाग के एक्सईएन इमरान खान ने बताया कि बारिश की वजह से शट डाउन किया गया था। बारिश बंद होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें