रामपुर।सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में जेल में बंद आरोपियों पर लगे आरोपों पर सोमवार को अभियोजन की ओर से बहस की गई। यह बहस मंगलवार को भी जारी रहेगी। 31 दिसंबर 2007 को हुए आतंकी हमले के मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। इस आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे,जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। हमले के 40 दिन बाद पुलिस और एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सोमवार को बरेली व लखनऊ जेल में बंद आठ आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।जहां इस मामले में आरोपियों पर लगे आरोपों पर बहस शुरू हो गई।अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता दलविंदर सिंह ने बहस की। जबकि बचाव पक्ष की ओर से दिल्ली से आए वरिष्ठ अधिवक्ता एमएस खान ने बचाव किया।अभियोजन की ओर से आरोपों को लेकर सुबूत पेश किए गए साथ ही आरोपों को सही बताया गया। प्रभारी डीजीसी ने बताया कि आरोपों पर बहस अभी जारी है।इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भी होगी। आरोपियों की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।