सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हमला करने की मामले की सुनवाई 21 को
रामपुर।सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। शनिवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन ग्राम न्यायालय के विरोध में वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। 31 दिसबंर 2007 की रात को आंतकियों ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला किया था।इसमें सात जवान शहीद हुए थे। एक रिक्शा चालक की मौत भी हो गई थी। पुुलिस ने इस हमले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।इस मामले में सभी आरोपियों के बयान हो चुके हैं।इसके बाद बहस शुरु हो गई।सभी आरोपी बरेली और लखनऊ जेल में बंद हैं। इस मामले में शनिवार को सुनवाई होनी थी।लेकिन वकीलों के हड़ताल के चलते सुनवाई नही हो सकी।अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। अधिवक्ता मोहम्मद जमीर रिजवी ने बताया कि वकीलों के हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 21अगस्त को होगी लेकिन शनिवार को सभी आरोपियों को सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था।