फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: पड़ोसी से मारपीट केस में आजम के खिलाफ कोर्ट में बहस पूरी, भाई-बेटा भी हैं आरोपी, 5 अगस्त को सुनवाई

Thu, 27 Jul 2023 02:15 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बहस पूरी हो चुकी है। अब पांच अगस्त को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में आजम के भाई और बेटा भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। पड़ोसी से मारपीट के मामले में बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में बहस की गई। उनकी बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई पांच अगस्त को होगी। 

विज्ञापन


28 अगस्त 2019 को मुकदमे के वादी मोहम्मद अहमद ने थाना गंज में आजम खां, उनके भाई शरीफ खां, अब्दुल्ला आजम और बिलाल खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उनका आरोप था कि आजम खां और उनके भाई ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया था। 

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में सभी लोग जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। 
विज्ञापन


अभियोजन की बहस पूरी हो चुकी है। बुधवार को आजम खां की ओर से अधिवक्ता एसएस कपूर ने कोर्ट में बहस की। उनकी बहस पूरी हो गई है। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान आजम खां और अब्दुल्ला आजम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें