फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, अब 10 नवंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। छेड़खानी के आरोपी कोचिंग संचालक की चार्जशीट का कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

सितंबर माह में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में शिक्षक दिवस मनाया गया था। जिसमें आरोप है कि शिक्षक ने एक छात्रा के मुंह पर जबरन केक लगाया था। छात्रा चीखती रही, लेकिन सहयोगी छात्रों ने भी उसको नहीं बचाया। जिसका वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में छात्रा के पिता की ओर से छेड़खानी और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में विवेचक कोमल तोमर ने मुकदमे 12 लोगों को गवाह बनाया और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। विशेष लोक अभियोजक सुमित शर्मा ने बताया कि अपर जिला जज व विशेष न्यायधीश पॉस्को एक्ट नीलू मोघा ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें