फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रानपुर रोड पर नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के साथ हजरतपुर में प्रानपुर रोड पर नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कोसी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण रामपुर शहर से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हजरतपुर में अभी भी घरों के आगे पानी भरा है। लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा। जिसमें कहा गया है कि सैनी वाली बस्ती हजरतपुर में पानी की निकासी न होने के कारण तोपखाना से हजरतपुर होते हुए टांडा को जाने वाला मार्ग भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वर्तमान समय में हजरतपुर की गलियों में पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है। प्राइमरी स्कूल में भी चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। जिस वजह से बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजरतपुर में फूलों वाली बगिया से प्राइमरी स्कूल के पीछे होते हुए तलाब कुंडा तक पानी की निकासी हेतु नाला बनवाया जाना आवश्यक है। इस दौरान डॉ.रूकशाद अली, गुड्डू शराफत, अतीक सैफी, हाजी सरदार, नदीम नज्जू, गुच्चन खां, आले हसन, शकील अहमद, शकील अहमद, फईम, असलम, नफीस सैफी, वसीम अहमद, सुलतान, फारूख, सुलेमान, मेहंदी, शांतिलाल, महीराम सैनी आदि थे। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारी प्रमोद कुमार निरंकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सैदनगर क्षेत्र के भुर्जी की मंडैया गांव में बाढ़ से कटे संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें