फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहत जमाली की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सज्जादानशीन फरहत अहमद जमाली की जमानत की अर्जी पर सुनवाई अब 15 मार्च को होगी। गुरुवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई नही हो सकी।
विज्ञापन

फरहत जमाली को पुलिस ने 21 दिसंबर 2019 को सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए बवाल की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनका नाम बवाल को गंज और कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान शामिल किया था। जमाली की जमानत की अर्जी निचली अदालत से खारिज हो चुकी है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल कर दी थी। गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता आरिफ खान ने बताया कि जमाली की जमानत पर सुनवाई अब 15 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें