फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के शपथ पत्र के मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव (2017) अब्दुल्ला आजम द्वारा प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र को झूठा बताते हुए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां की ओर से सीजेएम कोर्ट में दर्ज परिवाद में 25 नवंबर को तलबी के आदेश हो सकते हैं। बहस तलबी की कार्रवाई मंगलवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में अब्दुल्ला आजम स्वार विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी थे। उन्होंने अपने नामांकन के दौरान जो शपथपत्र दिया था उसमें पैन, बैंक विवरण और आरटीआर को कूटरचित बताते हुए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां नेे सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। कई माह की सुनवाई के बाद इस मामले में बहस तलबी पूर्ण हो चुकी है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट ने 25 नवंबर सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की है। इस दिन तलबी के आदेश होने के संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें