फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण में दर्ज नौ मुकदमों में अग्रिम जमानत अर्जी पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। यतीमखाना प्रकरण में सांसद आजम खां के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें भैंस, बकरी चोरी, जानलेवा हमला करने सहित अन्य कई गंभीर धाराएं है। इन मामलों में अग्रिम जमानत पाने के लिए सपा सांसद आजम खां ने अब सेशन कोर्ट की शरण ली है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) दलविंदर सिंह ने बताया कि नौ मुकदमों में अग्रिम जमानत पाने के लिए याचिका दायर की गई है,जिस पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। जो नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब पांच अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें