फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के बेटे के जन्म प्रमाण पत्र व दो पैन कार्ड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज

Wed, 19 Feb 2020 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
आजम खां, तंजीन फातमा, अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर सांसद आजम खां, पत्नी डॉ. तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां की अग्रिम जमानत पर आज यानी बुधवार को सुनवाई होगी। तीनों लोगों पर दो अलग-अलग मामलों में अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब यह सुनवाई आज होगी।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम खां के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में आजम खां, डॉ. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सपा सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फात्मा की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। 

इसके अलावा पैन कार्ड के मामले में भी सपा सांसद आजम खां और विधायक अब्दुल्ला आजम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इन दोनों मामलों में एमएलए-एमपी स्पेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होनी थी। 
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सैनी ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके साथ ही पासपोर्ट मामले में भी अग्रिम जमानत पर सुनवाई बुधवार 19 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें