फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पेन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में नौ फरवरी को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन, अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड के आरोप में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें दो पासपोर्ट के मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, जबकि दो पैनकार्ड के मामले में सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों को आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों को आरोपी बनाया गया था। ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रहे हैं। जिसमें सोमवार को तारीख निर्धारित थी। लेकिन, महान गायक लता मंगेशकर के निधन के कारण अधिवक्ता कार्य से विरत रहे, जिस कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें