फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम पर दर्ज तीन केसों में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज तीन केस में उनके अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों की सुनवाई के लिए अलग अलग तारीखें तय की गई हैं।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। शुक्रवार को अजीमनगर थाने में सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई होनी थी,लेकिन इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। बताया गया कि उनके अधिवक्ता बीमार हैं। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख तय कर दी गई है।
इसी तरह क्वालिटी बार मामले में भी सुनवाई होनी थी,लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई पांच नवंबर को होगी। इसी तरह नफरती भाषण के मामले में भी सुनवाई होनी थी,लेकिन इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई भी पांच नवंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें