फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम-अब्दुल्ला से जुड़े मामलों में सुनवाई टली

Thu, 26 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे से जुड़े दो पैन कार्ड व पासपोर्ट समेत चार मामलों में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई अलग-अलग तारीखों में होगी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम पर दर्ज दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से गवाह को पेश किया जाना था, लेकिन गवाह नहीं पहुंचा,जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना मामले में भी कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई एक जुलाई को होगी।
इसी तरह अजीमनगर थाने में दर्ज 27 किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सुनवाई होनी थी,लेकिन सुनवाई नहीं हई। इस मामले की सुनवाई नौ जुलाई को होगी। इसी तरह आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी भी सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई 30 जून को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें