रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज दो मामलों में कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इन मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। जौहर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के पांच मामलों में सपा नेता आजम खां समेत 12 लोगों के खिलाफ पर आरोप तय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन अधिवक्ताओं के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब 30 मई को सुनवाई होगी।
वहीं सपा नेता आजम खां पर शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने करने का भी मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे की भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 मई को सुनवाई होगी।