फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी, बाहर से आने वालों पर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने हर जिले को अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद रामपुर में निगरानी समितियों को एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी, पीएचसी पर निर्देश जारी किए। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति में मंकी पॉक्स के लक्षण मिलते है तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही मरीज को अलग वार्ड बनाकर उसने भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही विदेश से आने वालों की जांच करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें