फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हरियाणा पुलिस ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर मारा छापा

Fri, 14 Feb 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। हरियाणा के व्यापारी से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये के चावल हड़पने के मामले में हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को नवीन मंडी में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा, लेकिन आरोपी व्यापारी नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर हरियाणा के करनाल जिले की पुलिस कोतवाली पहुंची। उनके साथ करनाल के कुछ गल्ला व्यापारी भी थे। हरियाणा पुलिस टीम के प्रभारी ने स्थानीय कोतवाली में कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह को बताया कि उनके थाने में करनाल के एक गल्ला व्यापारी ने धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए का चावल हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में दर्शाया है कि नगर की नवीन मंडी स्थित एक व्यापारी ने करनाल के व्यापारी से करीब 20 लाख रुपए का चावल खरीदा था। आरोपी व्यापारी ने उक्त चावल अन्य व्यापारियों को बेंच दिया, लेकिन चावल के रुपये करनाल के व्यापारी को नहीं दिए। हरियाणा पुलिस ने आरोपी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा, लेकिन व्यापारी नहीं मिला। जिस पर हरियाणा पुलिस व व्यापारी बैरंग वापस लौट गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी व्यापारी हरियाणा पुलिस को नहीं मिल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें