फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकोनी के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। क्षेत्र चौकोनी गांव के जंगल मे ईख के खेत मे पेड़ पर फंदे पर लटके एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम चौकोनी गांव निवासी चौकीदार ऋषि पाल सिंह के पुत्र अनेक सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि चौकोनी गांव के जंगल में एक ईख के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। आसपास के लोगों से पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। अपराध निरीक्षक हारून खान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 लग रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें