फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में बदमाशों ने महिला को गोली मारी, गंभीर

Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/टांडा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में परिवार के लोगों से पूछताछ करते एसपी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

घर के बाहर सो रही महिला को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की   आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद एसपी ने  जिला अस्पताल पहुंचकर  जानकारी ली।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव झुरकझुंडी में फरमीना (50) पत्नी शराफत पांच बेटों के साथ रहती हैं। परिजन घर के अंदर सो रहे थे जबकि फरमीना घर के बाहर छप्पर के अंदर सो रही थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों ने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। आहट होने पर महिला जग गई और विरोध पर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। बेटे मोहम्मद नबी की तहरीर के   आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें