फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरात निकलने से पहले गायब हुआ दूल्हा, खुशियों पर फिरा पानी

Wed, 14 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। घर में शादी की तैयारियां थीं, रिश्तेदार जुटे थे और दुल्हन पक्ष बरात के स्वागत की राह देख रहा था। इसी बीच बरात निकलने के दिन दूल्हा अचानक गांव से गायब हो गया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो दोनों पक्षों में खलबली मच गई। दूल्हे की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार शादी नहीं हो सकी और परिवारों की खुशियों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी युवक की सोमवार को गांव में ही बरात जानी थी। घर में शादी की रस्मों की तैयारियां चल रही थीं। परिजन और रिश्तेदार बरात की रवानगी के इंतजार में थे, लेकिन दूल्हा अचानक कहीं चला गया। शुरुआत में परिजनों को उसके जल्द लौटने की उम्मीद थी, मगर समय बीतने के साथ उनकी चिंता बढ़ती गई।
उधर, दुल्हन पक्ष के लोग भी बरात आने का इंतजार करते रहे। शाम तक दूल्हा नहीं पहुंचा तो वहां नाराजगी बढ़ने लगी। कुछ बराती खाना खाने के बाद वापस लौट गए, लेकिन दूल्हे का कहीं पता नहीं चल सका। बरात नहीं पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

मामले को बढ़ता देख गांव के कुछ संभ्रांत लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुट गए। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। बुधवार को गांव में पंचायत तय की गई है। इसमें दुल्हन पक्ष को हुए नुकसान की भरपाई समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें