फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरौवा-शाहबाद में नामांकन कल से

Sat, 14 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के तहत चमरौवा और शाहबाद में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला और क्षेत्र पंचायत का चुनाव निपट जाने के बाद अब प्रधानी के चुनाव के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन



प्रधानी चुनाव की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। दोनों ब्लाकों के मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।


यहां पर निर्वाचन अधिकारी के साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। चमरौवा की 92, जबकि शाहबाद की 118 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने का काम 17 नवंबर को भी होगा।
विज्ञापन



यहां 28 नवंबर को मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी आरओ और एआरओ को निर्देश जारी किए हैं कि निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें