पंचायत चुनाव की मतगणना देर रात तीन बजे तक चली। इसके बावजूद समर्थकों की कड़ाके की ठंड के बीच भारी भीड़ लगी रही। जीत की मुस्कान लेकर प्रधान मतगणना से निकले तो समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वार में रविवार को देर रात साढ़े तीन बजे तक 148 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट घोषित हुआ।
कड़ाके की ठंड में भी समर्थक मतगणना स्थल के बाहर अपनी ग्राम सभा का रिजल्ट सुनने के लिए बेताब रहे। जैसे-जैसे ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित होता रहा था। विजयी प्रत्याशी के समर्थक अपने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत कर रहे थे।
प्रमाण-पत्र देर से मिलने के कारण विजयी महिला ग्राम प्रधान अपने बच्चों के साथ कड़के की ठंड में बैठी रहीं। मतगणना के दौरान घोसीपुरा पट्टी कला में हुई मारपीट के बाद अन्य टेबलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एआरओ अनुज कुमार ने बताया कि विजयी ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण-पत्र खंड विकास कार्यालय से जारी किया गया।