फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सींगनखेड़ा में हुए आठ और नामांकन

Thu, 03 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर के सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत में प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगित हुए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को कराई गई। इस दौरान गांव से आठ और लोगों ने नामांकन दाखिल किया। यहां प्रत्याशियों की संख्या 29 पहुंच गई है। नए नामांकन-पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन



सैदनगर के सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत में महिला प्रत्याशी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। प्रत्याशी के निधन के बाद यहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। गुरुवार को ब्लाक दफ्तर में इस गांव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई।


एआरओ जगदीश सिंह की देखरेख में नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हुआ। यहां पर कुल आठ नामांकन और दाखिल किए गए। आरओ गोविंद सिंह ने बताया कि सींगनखेड़ा पंचायत के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन



यहां पहले 22 उम्मीदवार मैदान थे, जिसमें से एक प्रत्याशी की मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत के बाद प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई थी। अब आठ और उम्मीदवार हो जाने के बाद यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 29 हो गई है। नामांकन-पत्रों की जांच का काम शुक्रवार को ब्लाक दफ्तर मे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें